हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान: पीएम श्री विद्यालय में छात्रों का हुआ अभिनंदन।

चेहराकलां (वैशाली) | सत्यम ग्राम न्यूज़ : वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बखरी दोआ में शनिवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा छात्र-छात्राओं का गुब्बारे देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान” विद्यालय का मूल उद्देश्य है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, ताकि विद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया जा सके।

कार्यक्रम में  पूर्व प्रभारी प्रचार्य भोला दास, राजेश रजक,निसार,शिक्षक रामन कुमार सुधांशु, तौकीर,शवीर,अर्चना सिन्हा, राखी कुमारी, किशलय, रुपाली सहित अन्य शिक्षकों एवं उपस्थित अभिभावकों ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका स्वागत किया। समारोह के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। #PMShriSchool #स्वागत_समारोह #चेहराकलां #वैशाली #शिक्षा_समाचार #StudentsWelcome #SatyamGramNews

ये भी पढ़े…

बढ़ती गर्मी पर प्रशासन सख्त, स्कूलों के समय में बदलाव।

https://satyamgramnews.in/भीषण-गर्मी-का-असर-वैशाली-म/06/2026/21/21/50/10/satyamgramnewsnetwork/

2.महनार में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे-हथियार बैन।

महनार थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासन ने डीजे व धारदार हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।

https://www.facebook.com/share/p/18wEVeyKAX/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief