हाजीपुर : कंपनी ने 500 गरीबों के बीच भोजन के पैकेट का किया वितरण |

हाजीपुर राजापाकर, प्रकाश वर्मा। हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अनबरपुर चौक पर बीते मंगलवार को फील फाउंडेशन एवं स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड कंपनी के द्वारा करीब 500 गरीब, निर्धन,असाहाय लोगों को निशुल्क भोजन का पैकेट वितरण कर भोजन कराया गया।

इस संबंध में कंपनी के एरिया मैनेजर गणेश कुमार ने बताया की कंपनी के सफलतापूर्वक 25 बर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह 11 बजे नगर थाना क्षेत्र के अनबरपुर चौक पर कंपनी के द्वारा एवं कंपनी के स्थानीय सहयोगी राजेश कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुमार, मुनचुन कुमार सहित हाजीपुर नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी भगवान प्रसाद विश्वास एवम् गुड़िया कुमारी की देख रेख में शांतिपूर्ण तरीके से लगभग 500 से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन का पैकेट देकर भोजन कराया।जिस कारण क्षेत्र में उक्त कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : स्नातक मतदाता मिलन समारोह का हुआ आयोजन |

राजापाकर : स्नातक मतदाता मिलन समारोह का हुआ आयोजन |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,SATYAM GRAM NEWS NETWORK

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली