हाजीपुर : नगर थाना पुलिस द्वारा अपहरण का स्वांग रचने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार।

 

•कर्ज लौटने के लिए रची अपनी ही अपहरण की साजिश, पुलिस ने अलग केस दर्ज कर किया गिरफ्तार।

सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर :  सदर एसडीपीओ ने प्रेस रिलीज कर बताया कि 22 मई 2025 को नगर थाना अन्तर्गत हेला बाजार, महारानी चौक निवासी गीता देवी के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें उनके पुत्र मनीष कुमार की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा अपहरण करने की बात बताई गई।

 

इस संदर्भ में नगर थाना कांड सं0-587/25 दर्ज की गई।उक्त मामलें की गंभीरता को देखते हुए वैशाली पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कर्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर अपहृत मनीष कुमार को हाजीपुर से सकुशल बरामद किया गया है।

बरामद युवक से पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा पहले अपहरण करने की मनगढ़ंत कहानी बताई गई, परन्तु सख्ती से पूछताछ में उक्त युवक ने किसी के द्वारा अपहरण नहीं किये जाने की बात स्वीकार की तथा बताया कि अपनी बहन व भाई के शादी का कर्ज उतारने के लिए माँ को जमीन बेचने के लिए जानबूझकर फर्जी अपहरण का स्वांग रचकर, 01 लाख रूपये की झूठी मांग का अफवाह फैलाकर मोबाईल बंद कर दिया था। हालांकि पुलिस इस संदर्भ में अलग से कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief