हाजीपुर : पंचायत समिति सदस्य के निधन पर भाकपा माले ने एक सभा में दिए श्रद्धांजलि।

 

   शोक सभा में शामिल भाकपा माले के कार्यकर्ता व नेता।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,शिवगंज /  हाजीपुर : श्रद्धांजलि सभा में बहुआरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, बहुआरा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि तपेश्वर राय, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि वीर चंद्र प्रसाद सिंह, रामदयाल राय, लगन देव प्रसाद सिंह, चंदेश कुमार, अधिवक्ता गणेश प्रसाद यादव, महेंद्र राय, चंदेश्वर राय, नागेश्वर राय, मनोज कुमार, हुलास राय, बिंदेश्वर राय, सहित 200 से ज्यादा लोगों ने 2 मिनट खड़े होकर मौन  धारण कर श्रद्धांजलि दी, और मृतक के आत्मा की शांति की कामना की।

उपस्थित लोगों ने दुख प्रकट करते हुए कहा की बहुआरा पंचायत का एक होनहार, सामाजिक क्रियाकलापों में सक्रिय योगदान करने वाले निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य का हम सबों के बीच से जाना अपुरणीय क्षती है। निकट भविष्य में इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।

32 वर्षीय विजय कुमार राय अपने पीछे तीन लड़के को छोड़ गए हैं। उनके परिवार में गार्जियन स्वरूप सिर्फ इनकी वृद्ध मां बची हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दैनिये है। उपस्थित लोगों ने सरकार से उनके परिजनों को 25 लाख रुपया मुआवजा देने, उनके लड़के की पढ़ाई व लिखाई की व्यवस्था करने की मांग की है। 

ये भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/पातेपुर-भूमि-सर्वे-कैंप-क/08/2024/31/23/27/33/sgnnetworkpatepur/