पुलिस केंद्र हाजीपुर में पुलिस सभा आयोजित, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

हाजीपुर (वैशाली) सत्यम ग्राम न्यूज़। आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस केंद्र, हाजीपुर में पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग (वैशाली) के द्वारा पुलिस सभा का आयोजन किया गया।
सभा में सभी संवर्ग के पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। बैठक के दौरान लंबित यात्रा भत्ता, परिधान भत्ता, निकासी से संबंधित विषयों, बैरकों की साफ-सफाई तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे कार्यक्षमता और मनोबल दोनों मजबूत हों।
#हाजीपुर #वैशालीपुलिस #SPविक्रमसिहाग #पुलिससभा #पुलिसकेंद्र #सरकारीबैठक #बिहारसमाचार
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief


