हाजीपुर मे महागठबंधन के कार्यकर्त्ता का हुआ सम्मलेन,हजारों की संख्या मे कार्यकर्त्ता ने लिया भाग।

वैशाली / हाजीपुर : जिला मुख्यालय के बड़ी युसूपुर के फन पॉइंट रिजॉर्ट मे हाजीपुर लोक सभा क्षेत्र मे इण्डिया गठबंधन के सभी दलों के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ का सम्मलेन और आगामी लोक सभा के ऊपर चर्चा राजद के जिला कार्यालय चौरसिया चौक मे सोमवार क़ो सभी दलों के कार्यकर्त्ता शामिल हुए और वारी वारी से सभी दलों के प्रखंड से लेकर जिला कमिटी के पदाधिकारी ने अपनी बात रखी हलांकि सामचार संकलन तक बैठक मे भाषणवाजी का दौर खूब चला सभी ने बीजेपी के कथनी और करणी पर खूब आवाज बुलंद की सभी ने शिवचंद्र राम क़ो सांसद बनाने के लिए क्षेत्र मे कार्यकर्तायओ की टोली बना लोगो क़ो लालू – राबड़ी और तेजस्वी के द्वारा किये गए कार्य के बारे मे समझते हुए शिवचंद्र राम के पक्ष मे वोट देने की अपील वोटरों से करने की बात कही गई। सम्मलेन मे पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने बहुत हीं अनोखे अंदाजा मे सभा क़ो सम्बोधित किए |

उक्त सम्मलेन मे आगामी लोकसभा चुनाव में वैशाली जिला में INDIA महागठबंधन के तीनो उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए महागबंधन के नेता और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। शहर के चौरसिया चौक स्थिति फन प्वाइंट रिजॉर्ट जिला INDIA महागठबंधन के सभी दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी और संचालन जिला प्रधान महासचिव संजय राय ने किया। सम्मेलन में INDIA महागठबंधन के हाजीपुर प्रत्याशी पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, उजियारपुर के प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता और लालगंज के पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला क़ो वैशाली लोकसभा क्षेत्र से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। प्रदेश पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को तन-मन और धन से पार्टी के सभी प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए अपील की। वहीं हाजीपुर लोक सभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कार्यकर्ताओं से अपील किया की आप अपने बूथ जीतिए चुनाव आप खुद जीत जायेंगे।

सम्मलेन मे इंडिया गठबंधन के इन नेताओं ने किया विचार व्यक्त: महुआ विधायक मुकेश रौशन, विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, एज्या यादव, पूर्व विधान पार्षद सुबोध राय, पर सीपीआई के विश्वनाथ विप्लवि, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अक्षय शुक्ला, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष महा सचिव गणेश राय थे।

पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष राजद मकबूल अंसारी, चेहरा कलां प्रखंड के वीआईपी पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विवेक पासवान,राजद कार्यकर्ता रविंदर सहनी ,वीआईपी पार्टी के भरता सहनी,नागेंद्र सिंह, महुआ सिंघारा से भोला सिंह अनिल चंद्र कुशवाहा, मुकेश सिंह, शाहिद जमाल, चितरंजन गगन, जवाहर साह, मुन्ना राय, चद्रकेत राय, तापसी राय, राजीव रंजन, उपेंद्र राय ने सम्मलेन आये कार्यकताओं क़ो संबोधित किया। इस मौके जिले के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, सभी प्रखण्ड के प्रधान महासचिव, पंचायत और बूथ अध्यक्ष मौजुद रहे सम्मलेन सुबह ११ बजे से संध्या ५ बजे तक होता रहा हाजीपुर लोक सभा उम्मीदवार शिवचंद्र राम के सम्बोधन के बाद सम्मेलन का समापन हुआ इसके बाद सभी कार्यकर्त्ता के लिए खाने की व्यबस्था किए गया था सभी ने खाना खाया और अपने अपने वाहन से घर लौट गए।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief