हाजीपुर सु. लोकसभा क्षेत्र के बखरी दोआ पहुंचे केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,वर्तमान प्रमुख के निजी आवास परिसर से किये समर्थको को संबोधित |

चेहराकला : वैशाली जिले के चेहराकला प्रखंड के बस्ती सरसिकन पंचायत के बखरी दोआ ग्राम स्थित चेहराकला प्रखंड के वर्तमान प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय व चेहराकला प्रखंड के फैक्स अध्यक्ष अशोक राय के निजी आवास के समीप पहले से उपस्थित सैंकड़ो की संख्या मे एनडीए समर्थक ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के काफिले को रोक फुल मालयो से भव्य स्वागत किये उसके बाद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को समर्थको ने प्रखंड प्रमुख के आवास पर जाने की जिद करने लगे उसके बाद श्री राय ने कार्यकर्ता व् समथको के जिद्द को मानते हुए मुस्किल से पांच से छ: मिनट रुके और कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए एनडीए के उम्मीदवार को जितने के अपील करने के बाद पातेपुर प्रखंड की ओर अपने वाहन से निकल गये | समर्थको ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय जिंदाबाद , नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief