गोरौल : हिंदी दिवस के अवसर पर विचार सह काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन ।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, गोरौल /वैशाली : जिले के गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया‌।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने किया जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया।

कार्यक्रम के आरंभ में रिचा रानी ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में हिंदी की सार्थकता विषय पर प्रकाश डालते हुए श्री शरण ने कहा कि वास्तव में हिंदी जन जन की भाषा है । यह सबों के लिए लोकप्रिय भाषा है।अतः हम सबों को प्रत्येक कार्य हिंदी में ही करनी चाहिए । 

हिंदी के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। हिंदी विषय की सार्थकता पर विद्यालय के शिक्षक जय कृष्ण पाठक एवं मोहम्मद जमालुद्दीन ने भी प्रकाश डाला । कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह की अध्यक्षता व संचालन में काव्य गोष्टी प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी शिक्षिका सुरभि कुमारी ने अपनी कविता हमारी आस्था है अर्चना है, मान है हिंदी। जगत में राष्ट्र का सबसे बड़ा सम्मान है हिंदी । 

पूर्णिमा कुमारी की कविता है ढेर सारी बोलियां, भाषाओं की हमझोलियां ।फिर भी सभी के बीच हिंदी का अलग ही ढंग है। नीतू कुमारी की कविता जन-जन की भाषा है हिंदी ,भारत की आशा है हिंदी। श्री सिंह ने अपनी कविता रहम दिल बनकर तुम रहा न करो ,रहम दिल बनकर तुम जिया ना करो। अपनी बस्ती में आग लगाया न करो……।

इसके साथ ही विद्यालय की छात्रा नीतू कुमारी ,मंतशा प्रवीण,अन्नु प्रिया, रिचा रानी एवं सयमा खातून ने अपनी कविता से उपस्थित लोगों को लोटपोट कर दिया। इस अवसर पर सीमा कुमारी,कुमार चंदन, उमेश कुमार ,राकेश कुमार ,रामबाबू राम ,राहुल कुमार चौधरी एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संगीत के शिक्षक अजीत कुमार ने किया

ये भी पढ़े…

हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी दशा और दिशा विषय पर एक दिवसीय।

https://satyamgramnews.in/हिंदी-दिवस-के-अवसर-पर-हिंद/09/2024/14/18/19/01/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR