
सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली। जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के कांड संख्या 15/2025 में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता सोनी देवी ने पुलिस अधीक्षक वैशाली से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के करीब 10 महीने बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने कहा कि वह लगातार भय और असुरक्षा में जी रही है।
पीड़िता सोनी देवी, पति अमृत कुमार, निवासी अख्तियारपुर सेहान ने अपने आवेदन में बताया कि लगभग 10 माह पहले उसके पति अमृत कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सोनी देवी ने बताया कि अभियुक्त—नीतीश कुमार, अबनिश कुमार, राजगीर महतो, अनिता देवी, राजबल्लम महतो, सुजीत कुमार
—लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही धमकी दी जा रही है कि यदि केस वापस नहीं लिया गया तो इसका अंजाम बेहद खतरनाक होगा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि न केवल नामजद अभियुक्त, बल्कि केस के अनुसंधानकर्ता द्वारा भी सुलह करने को कहा जा रहा है, जिसके कारण उसका परिवार भयभीत है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि वह अपने घर से बाहर रहने को मजबूर हो गई है।
सोनी देवी ने एसपी वैशाली अशोक मिश्रा से मामले की शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करने के लिए बाध्य होंगी।
पीड़िता ने कहा कि उसे न्याय पर भरोसा है और वह चाहती है कि उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके।
#VaishaliNews#SatyamGramNews#KataraThana#NyayKiGuhar#SPVaishali#MahilaSuraksha#PoliceActionDemand#FIR15_2025#JusticeForVictim#CrimeReport
ये भी पढ़े…
कृणाल कुमार जायसवाल जेजेडी के प्रदेश सचिव किये गए नियुक्त।
https://satyamgramnews.in/कृणाल-कुमार-जायसवाल-जेजे/11/2025/24/13/56/04/satyamgramnewsnetwork/


