125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा का जनता ने किया स्वागत।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर (वैशाली)। संवाददाता: आकाशचंद्र वर्मा। राज्य सरकार द्वारा प्रति माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा का आम जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई इस घोषणा को गरीब, मजदूर, असहाय और मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

ग्रामीण इलाकों में खासकर दलित और महादलित समुदाय के वे परिवार, जो आर्थिक तंगी के कारण नियमित रूप से बिजली रिचार्ज नहीं करा पाते थे, अब इस योजना से लाभान्वित होंगे। अधिकतर परिवारों के घरों में दो से चार बल्ब ही जलते हैं, जिससे उनकी मासिक खपत 125 यूनिट से कम ही रहती है।

राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 9 के निवासी शिवा मांझी, गणेश मांझी, बैद्यनाथ मांझी, मंझरिया देवी और सुगनी देवी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे अक्सर पैसे के अभाव में कई दिनों तक अंधेरे में रहने को मजबूर रहते थे। अब सरकार की इस घोषणा से उनके घरों में हमेशा रोशनी बनी रहेगी।

इसके साथ ही सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन ₹1100 किए जाने की घोषणा पर भी दलित और महादलित समुदाय के महिला-पुरुषों ने हर्ष व्यक्त किया है।

जनहित में की गई इस घोषणा से ग्रामीण जनता को न सिर्फ आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

#बिजली_फ्री_125_यूनिटनीतीश_सरकार#गरीबों_को_राहत#बिजली_घोषणा#राजापाकर_समाचार#सत्यम_ग्राम_न्यूज़#दलित_महालाभार्थी#फ्री_बिजली_योजना#बिजली_सहायता#बिहार_सरकार_घोषणा#वृद्धावस्था_पेंशन#मुफ्त_बिजली_125_यूनिट

ये भी पढ़े…

वैशाली में थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला,

https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-थानाध्यक्षों/07/2025/18/12/41/00/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief