20 मई को होने वाले चुनाव के लिए डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण|


राजापाकर : भलुई कॉलेज राजापाकर में बने डिस्पैच सेंटर से आगामी 20 मई को होने होने वाले लोकसभा चुनाव को ले मतदान कर्मियों को एआरओ सह डीसीएलआर मेघा कश्यप एवं प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह बीडियो आनंद प्रकाश द्वारा मतदान सामग्री का वितरण किया गया । प्रचंड धूप के बीच प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए कुल 121 मतदान केंद्रों के सभी मतदान कर्मियों के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में विधिवत सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण नोडल पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनिधि कर्मी जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, मास्टर ट्रेनर एवं कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों के सहयोग से सामग्री का वितरण किया गया।

वहीं रविवार को सुबह 8 बजे से सभी मतदान कर्मियों के बीच इभीएम एवं ईवीएम से संबंधित सामग्री का वितरण किया जाएगा।सभी पीठासीन पदाधिकारी, पी वन,पी टु, पी 3 एवं सेक्टर पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी के अकाउंट पर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित राशि उनके खाते पर भेज दिया गया है। सुबह 8 बजे  से ही मतदान कर्मियों की डिस्पैच सेंटर पर भारी भीड़ देखी गई। सभी कर्मियों के लिए डिस्पैच सेंटर पर भोजन पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। धूप से बचने के लिए टेन्ट की व्यवस्था की गई है।मौके पर उपस्थित सामग्री वितरण करने वाले पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट ऋषि कुमार ,अनिल कुमार, अमरेश कुमार हेमंत कुमार ,सत्य प्रकाश ,फैयाज अहमद ,राजकुमार राम, रूपेश कुमार, मनोज शर्मा ,अमरेश कुमार सिह, अनवर हुसैन आदि शामिल है।