
सत्यम ग्राम न्यूज़ , वैशाली : जिले के महुआ थाना अंतर्गत रविवार को संध्या 7.30 बजे में अनियंत्रित एक वाईक सवार ने सड़क के किनारे बोलेरो लगा कर खड़े तीन युवक को जोड़दार टक्कर मार दिए जाने से सभी जख्मी हो गये एक जो कम जख्मी था किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल को बोलेरो में रख कर अनुमंडल अस्पताल महुआ पहुच कर इलाज कराया |
एक की हालत चिंताजनक होने पर सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया सदर अस्पताल में भर्ती के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गया | अस्पताल प्रसाशन ने शव को बिना पोस्टमार्टम किये हुए ही शव को परिजन को सौप दिया | मृतक की पहचान वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के बस्ती सरसीकन पंचायत के किशुनपुर तेलौर निवासी ग्रामीण चिकित्सक सुनील सहनी के 16 वर्षीय पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है |
दो घायल युवक उसी गाँव के सुखदेव साहनी के पुत्र ओमप्रकाश साहनी 35 वर्ष एवं रघुनाथ साहनी के पुत्र मनीष कुमार २२ वर्ष के रु में हुई है | घायल मनीष सहनी का पैर टूट गया है प्लास्टर करा कर घर लौटे उनसे जब पूछा गया की घटना कैसे घटित हुआ है तो बताया की हमसब लोगो बोलेरो सड़क किनारे खड़े कर घान के खेत में पम्पि सेट लगाने जाने बाला ही थे की उसी समय एक वाईक सवार ने हम सभी को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे हमसब जख्मी हो गये है| ये घटना निजमा गाँव के चंवर में ही रास्ता बरहर चौक की ओर जाती है उसी में घटना घटित हुआ है |

मैंने जख्मी अबस्था में ही सभी को बोलेरो से अनुमंडल अस्पताल महुआ में भर्ती कराया और मैंने भी अपना भी इलाज करवाया मेरा पैर टूट गया है | जिसने धक्का मारा वह भी घायल है ; क्या आप उसे जानते है हाँ मैंने ही उसे भी इलाज के लिए महुआ अस्पताल में ले गया उसका नाम रौशन कुमार पिता हरे राम सिंह छातबारा खास पट्टी महुआ थाना मुझे बताया था |
गौरतलब हो की मृतक शिव कुमार से एक बारे भाई भी है एवं एक छोटा भाई भी है शिव कुमार इसी वर्ष मैट्रिक का परीक्षा पास कर इंटर में गया था मृतक शिव कुमार मृदुल भाषी शांत सभाव के लड़का था शिव कुमार के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है एवं गाँव में मातमी सन्नता छाये हुए है |
समाचार संकलन तक मृतक का शव पितृक घर के दरवाजा पर ही था | स्थानीय प्रशाशन को इस घटना के बारे जानकारी नही दिया गया था एसी जानकारी प्राप्त हो रहा है |
ये भी पढ़े …
वैशाली : पातेपुर एम एस इटरनेशनल स्कूल में स्कूल संचालकों की बैठक हुआ आयोजित
वैशाली : पातेपुर एम एस इटरनेशनल स्कूल में स्कूल संचालकों की बैठक हुआ आयोजित
रिपोर्ट :नागेंद्र राय, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के किये दूरभाष +91 9931084637 /+91 7321084637
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief