
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : प्रखंड निवासी वन एवं पर्यावरण के ब्रांड एंबेसडर सेवानिवृत्त कैप्टेन महेंद्र राय द्वारा मंगलवार को जिला वन पदाधिकारी अमित कुमार को उनके कार्यालय में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा आपने पर्यावरण एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में हमेशा सराहनीय कार्य किया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला वन विभाग द्वारा सैकड़ो हरे-भरे छायादार फलदार वृक्ष विभिन्न योजनाओं के तहत निशुल्क लगाए जा रहे हैं।
जिससे पर्यावरण का प्रदूषण कम होता है बारिश होती है वाटर लेवल ऊंचा हो जाता है। विदित हो कि श्री राय द्वारा प्रखंड के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं को वृक्ष लगाने के बारे में जागरूक करते हैं एवं वृक्ष के फायदे बताते हैं। वहीं विद्यालयों में बच्चों को जन्मदिन के शुभ अवसर पर निशुल्क वृक्ष उपहार में देते हैं। लोगों के घरों में कोई शुभ कार्य होने पर उनके घर के पास हरे-भरे फलदार हवादार वृक्ष लगाते हैं।
ये भी पढ़े …
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली