राजापाकर : स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा दो दिनों में हो जाएगी संपन्न|

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न डिग्री महाविद्यालयों में‌ बुधवार को स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त हो रही है।भगवती शांति कॉलेज लोमा राजापाकर ,पीके झा डिग्री कॉलेज लोमा राजापाकर, रामलगन राय डिग्री कॉलेज राजापाकर में भी स्नातक फाइनल ईयर तृतीय वर्ष की परीक्षा हो रही है।

अनेक छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण परीक्षा हॉल में परीक्षा दे रही हैं।इस संबंध में भगवती शांति कॉलेज लोमा राजापाकर के सीएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कल स्नातक पार्ट 3 की अंतिम परीक्षा होगी। ग्रुप सी एवं डी की आज बुधवार को परीक्षा हुई है।

कल गुरुवार को भी ग्रुप सी एवं डी की अंतिम परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर छात्र छात्राओं के अभिभावकों की परीक्षा हॉल के बाहर भारी भीड़ जमी रही। मौके पर परीक्षा कंट्रोलर शत्रुघन कुमार यादव, सीएस राजीव कुमार एवं सुमन कुमार सहित अनेक शिक्षक शिक्षिका परीक्षा कार्य में मुस्तैद दिखे|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

राजापाकर : खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

 

रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली