398 नामांकन, 300 की ऑनलाइन उपस्थिति, मौके पर शून्य: वैशाली के स्कूल पर DEO सख्त

 

 

हाजीपुर/राघोपुर (वैशाली)। वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जुड़वनपुर बरारी बलुआ टोला में विद्यालय संचालन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 22 अगस्त 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत REF7176211 के आलोक में कार्यालय द्वारा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से विद्यालय का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय में कुल 398 बच्चों का नामांकन है और 22 अगस्त को 300 बच्चे उपस्थित थे। हालांकि, सत्यापन के दौरान विद्यालय में वास्तविक भौतिक उपस्थिति शून्य पाई गई।

पत्र के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार के पिछले एक वर्ष की ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति का भी अवलोकन किया गया। इसमें उनके नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं होने की बात सामने आने का उल्लेख किया गया है। पत्र में कहा गया है कि विद्यालय में भौतिक उपस्थिति शून्य रहने के बावजूद शिक्षकों द्वारा बिना कार्य किए वेतन लेने तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा मध्याह्न भोजन की राशि का गबन किए जाने की शिकायत सामने आई है।

वेतन पर रोक, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षकों तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी संबंधित शिक्षकों को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित शिक्षक यह स्पष्ट नहीं करते हैं कि उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक से मध्याह्न भोजन मद में अब तक निकाली गई राशि वापस वसूलने तथा अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है। पत्र में सभी संबंधितों को निलंबित किए जाने की कार्रवाई की बात भी कही गई है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, राघोपुर को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

सत्यम ग्राम न्यूज़ की नजर: विद्यालय में नामांकन, दर्ज उपस्थिति और वास्तविक भौतिक उपस्थिति के बीच सामने आई इस कथित विसंगति ने सरकारी विद्यालयों में उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अब संबंधित शिक्षकों के स्पष्टीकरण और विभागीय कार्रवाई पर नजर रहेगी।

#वैशाली #राघोपुर #शिक्षा_विभाग #DEO #सरकारी_स्कूल #बिहार_न्यूज़ #सत्यमग्रामन्यूज़ #BreakingNews

ये भी पढ़े…

वैशाली में छात्रों की समस्याओं का 30 दिनों में होगा समाधान, 25 अगस्त से लगेगा ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’

https://aimamedia.org/newsdetails.aspx?nid=746504

हाजीपुर (वैशाली), 24 अगस्त 2026। बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-03’ — सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत वैशाली जिले में छात्रों की शैक्षणिक एवं बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 25 अगस्त 2026 से हर माह के चौथे मंगलवार को ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ आयोजित किया जाएगा। यदि चौथा मंगलवार सरकारी अवकाश होगा तो शिविर अगले कार्य दिवस पर लगेगा।

https://www.facebook.com/share/p/19je7nXvbt/

 

https://satyamgramnews.in/vaishali-शिक्षा-विभाग-के-पत्र-से-श/08/2026/19/09/37/28/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief