पातेपुर : धूमधाम से मनाया गया महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब का 25वाँ स्थापना दिवस |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,पातेपुर : महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग  के आर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दभइच के सभागार में महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब का 25वाँ स्थापना दिवस  धूमधाम से मनाया गया | महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब का 25वाँ स्थापना दिवस पर  क्लब के अध्यक्ष मो मजहर हसन की अध्यक्षता में एवं  निवर्तमान महासचिव नागेन्द्र कुमार राय के संचालन में आयोजित की गई|

अनुमंडल पत्रकार क्लब

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया.वही इस क्लब के कई साथी के निधन पर उनके प्रति श्रधांजलि  दी. कार्यक्रम के पश्चात पूर्व की कमिटी को भंग कर क्लब के नए कमिटी का गठन किया गया जिसमें मोहन कुमार सुधांशु  को अध्यक्ष, रमेश प्रशाद सिंह को वरीय उपाध्यक्ष,सुधीर कुमार झा को उपाध्यक्ष,कामेश्वर चौधरी गौतम को महासचिव,राकेश कुमार मुन्ना को सचिव,संजय झा को कार्यालय सचिव एवम उमेश कुमार विपल्ल्वी  को प्रवक्ता,नवनीत कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया|

वही निवर्तमान अध्यक्ष मजहर हसन निवर्तमान महासचिव नागेन्द्र कुमार राय,एवम निवर्तमान प्रवक्ता ब्रजेश, संतोष वर्मा आदि को संरक्षक मनोनीत किया गया जबकिसुधीर कुमार मालाकार,आशुतोष झा,रंजीत कुमार,रवि कुमार,आदि कई कार्यकारणी सदस्य बनाये गई.धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मो मजहर हसन ने किया|

ये भी पढ़े …

चेहराकलां : तिरहुत स्नातक निर्वाचन उप चुनाव में एनडीए के भावी उम्मीदवार के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह का आयोजन|

चेहराकलां : तिरहुत स्नातक निर्वाचन उप चुनाव में एनडीए के भावी उम्मीदवार के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह का आयोजन

 

रिपोर्ट अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief