गोरौल : मध्य रात्रि में दर्जनों घर में चोरी , नगद समेत लाखो के जेवरात व अन्य सामग्री की हुई चोरी |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल : थाना क्षेत्र रामदासपुर विनटोलिया गांव में सोमवार की रात्रि चोरों ने लगभग आधा दर्जन घरों में घुसकर सारा सामान ले गया. इस चोरी की घटना से ग्रामीण भयाक्रांत हो उठे है. छठ महापर्व से दो दिन पहले हुय इस चोरी की घटना से गृहस्वामी काफी भयभीत है|

वही ग्रामवासी अपने अपने घरों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित दिख रहे है. बताया गया है कि चोरों ने गांव के नाथू महतो,रामाशीष महतो,शम्भू महतो,परमेश्वर महतो,लक्ष्मण महतो के घरों घुसकर सोने का आभूषण, नगदी रुपया सहित अन्य सामान ले गया. इस चोरी में लगभग 10 लाख से अधिक मूल्य की सम्पत्ति चोरों द्वारा चोरी कर ले जाया गया है|

नाथू महतो ने बताया की उसके पुत्री की शादी है अगले महीने है . शादी के लिये आभूषण और नगदी रुपया बक्सा में रखे हुय थे जिसे चोर ले गया. बच्ची की शादी कैसे करेगा यह सोच सोच कर वह फफक पड़ता है. मौके पर उपस्थित प्रमुख मुन्ना कुमार, विश्वनाथ राय, अशोक कुमार राय सहित अन्य जनपतिनिधियो से गांव की सुरक्षा का समुचित व्यवस्था करने की मांग ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा था. ग्रामीणों का कहना था कि अब उन्हें पुलिस पर भरोसा नही है. थाने पर हमलोगों का आवेदन भी नही लिया गया है. हालांकि अवर निरीक्षक भृगुनाथ सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर छानबीन किया है,थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नही आया है. छानबीन किया जा रहा है|

ये भी पढ़े …

छठ पूजा के उपलक्ष्य में दीपावली पर आधारित स्कूल के विधार्थी|

छठ पूजा के उपलक्ष्य में एवं दीपावली पर आधारित स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट :एहतेशाम पप्पू, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR