राजपाकर : शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के मीरपुर पताढ़ पंचायत के कर्णपुरा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में भोले बाबा का शिवलिंग स्थापित करने व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय अनुष्ठान आज से शुभारंभ हुआ।

शनिवार को 551 महिलाओं द्वारा हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राम पुरानी पोखर के बगल में स्थित खेल मैदान में महिलाओं द्वारा कौनहारा घाट हाजीपुर से लाए गए गंगाजल को कलश में भरकर कलश यात्रा राम पुरानी गांव होते हुए विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कर्णपुरा स्थित शिव मंदिर में कलश यात्रा पहुंची।

रामपुरानी पोखर पर समस्तीपुर से आए प्रसिद्ध आचार्य पंडित निखिल शास्त्री वेदाचार्य पंडित चंदन झा ज्योतिषाचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री साहित्याचार्य सुधीर झा आचार्य संपूर्णानंद झा  द्वारा धार्मिक अनुष्ठान कराया गया और कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा देखने के लिए गांव में सड़कों के दोनों किनारे महिला पुरुष बच्चों की भारी भीड़ देखी गई वहीं भक्तिमय गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है दूसरे दिन रविवार को पंचम अमृता दिवस एवं सोमवार को बेदी पूजन मूर्ति स्नान मंदिर स्नान व प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ मंगलवार को अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ एवं बुधवार को यज्ञ समापन एवं भंडारा का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के व्यवस्थापकों धीरेंद्र मिश्रा क्षितिज कुमार मिश्रा ज्योति कुमार ओमप्रकाश मिश्रा अंगद मिश्रा शिवदत्त पासवान सुशील कुमार मिश्रा रंजन कुमार सीताराम मिश्रा विश्वनाथ पासवान अरविंद मिश्रा महेंद्र पासवान श्रवण पंजियार कुंदन कुमार आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

राजस्थान सोना लूटकांड के वांछित अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

https://satyamgramnews.in/bihar-news-राजस्थान-सोना-लूट-कांड-क/01/2025/31/15/51/34/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली