
राजापाकर सत्यम ग्राम न्यूज़ : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आवास विहीन लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिओ टैग का कार्य आवास सहायक द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि नए आवास योजना नीति के तहत जिन महिला पुरुष का मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बना हुआ है।
उनके ही घरों का आवास योजना की सूची में नाम डालने के लिए जिओ टैग किया जाएगा। पहले आवास योजना के लाभार्थी जॉब कार्ड पंचायत रोजगार सेवक को आवेदन देकर बनाने का कार्य करेंगे। तदोपरांत जॉब कार्ड धारी के घरों का आवास सहायक द्वारा जिओ टैग किया जाएगा। तभी उनका नाम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में शामिल होंगे।वहीं पंचायतों में जॉब कार्ड एवं जिओ टैग के नाम पर घूम रहे दलालों से सावधान रहें। इस कार्य के लिए कोई भी राशि किसी को देना नहीं है।
विभाग द्वारा उक्त कार्यों के लिए कोई राशि नहीं ली जाती है। यदि कोई पैसे की मांग करता है तो प्रखंड विकास पदाधिकारी के मोबाइल पर सूचित करें। वही सोमवार को बिशुनपुर बलभद्र उर्फ गौसपुर बरियारपुर पंचायत अंतर्गत गांव अहिआई वार्ड नंबर 1 में दलित महादलित बस्तियों की झुग्गी झोपड़ी कच्चे घरों की जियो टैग की गई। इस दौरान आवास सहायक विक्रम कुमार सरपंच नरेश पासवान पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार समाजसेवी अजय मालाकार रतन सिंह अनिल साह संजय राम सुनील साह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़े…
टीएलएम मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों क़ो किया गया सम्मानित।
https://satyamgramnews.in/jandaha-टीएलएम-मेला-में-उत्कृष्/02/2025/09/19/15/37/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली