RAJAPAKAR : योगदान लेने के बाद भी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय के नहीं आने से लोगो में भारी आक्रोश।

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़:। आम लोगों के बीच जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय में नए सांख्यिकी पदाधिकारी के रूप में निर्भय कुमार आजाद ने पिछले माह 18 मार्च को योगदान दिया है। लेकिन एक माह बीतने को है फिर भी वे प्रखंड कार्यालय आते नहीं हैं।

जिससे  लोगों के आवेदन कार्यालय में अधिक संख्या में जमा हो गए हैं और उसका निष्पादन नहीं हो पा रहा है। जाहिर अप्रैल माह में बहुत सारे बच्चों का सरकारी विद्यालय में नामांकन हो रहा है। किंतु जन्म प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

अनेक बच्चे जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में नामांकित होने से वंचित हो जाएंगे। पिछले दिनों जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने को लेकर अनेक लोगों ने प्रखंड कार्यालय में हल्ला हंगामा भी किया था। फिर भी उसका कोई असर नहीं है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल से पूछे जाने पर बताया कि इस संबंध में शिकायतें मिली है जल्द समस्या का निदान कर लोगों के काम पूरे किया जाएंगे।

वहीं प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने जिला पदाधिकारी वैशाली से मांग की है कि ऐसे पदाधिकारी को यहां से हटाकर दूसरे पदाधिकारी की नियुक्त की जाए ताकि लोगों को काम में सहूलियत हो।

ये भी पढ़े…

बैकुंठपुर मे 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ की हुआ आरम्भ।

https://satyamgramnews.in/बैकुंठपुर-मे-24-घंटे-के-अष्ट/04/2025/17/19/29/03/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली