सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति जनजाति टोले में विशेष विकास शिविर सरकार आपके द्वार हर परिवार हर सेवा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के विभिन्न दलित महादलित टोला में 30 अप्रैल बुधवार को शिविर लगाए जाएंगे। शिविर का समय सुबह 10 से 12:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल ने बताया कि दलित महादलित टोला में जानकारी के अभाव में लोग शिविर में नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए सभी दलित महादलित टोले के लोगों का आवाहन किया गया है कि बुधवार को रामपुर रत्नाकार उर्फ सरसई पंचायत के वार्ड नंबर 13 रविदास टोला ,गौसपुर बरियारपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अहिआई गांव में, राजापाकर उतरी पंचायत के दलित महादलित टोला सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 16 चकराजो गांव ,राजापाकर दक्षिणी पंचायत के ब्रह्म स्थान बनघारा रविदास टोला वार्ड नंबर 9, मीरपुर पताढ पंचायत के पंचायत भवन वार्ड नंबर 7 रविदास टोला, भलुई पंचायत के हेल्थ सेंटर वार्ड नंबर 12 रविदास टोला में शिविर का आयोजन किया गया है।
सभी दलित महा दलित महिला पुरुष ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में पहुंचे व सरकार द्वारा चलाई जा रही 22 तरह की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करें एवं अपने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत करें ताकि आपकी समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जा सके।
ये भी पढ़े…
बीस सूत्री के बैठक मे पदाधिकारी रहे अनुपस्थित।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बीस-सूत्री-के-बै/04/2025/28/21/01/55/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली