
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों एवं सरकारी व निजी विद्यालयों में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
प्रखंड कार्यालय में बीडीओ आनंद प्रकाश सीओ गौरव कुमार पोओ मनरेगा रीना सिंहा डीपीआरओ सुधीर रंजन कुमार की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने झंडोत्तोलन किया।
वहीं बीआरसी में बीपीएम राजकरण सिंहा सीडीपीओ कार्यालय में मंजू कुमारी थाना में थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने सीएचसी में प्रभारी डॉक्टर श्रीप्रकाश उपाध्याय ने झंडोत्तोलन किया। इन सभी स्थानों में थानाध्यक्ष वीणा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने झंडे को सलामी दी।
विद्यालयों में कैसी आई ज्ञान निकेतन मदर टेरेसा के अलावा इसके प्रधान ने उच्च विद्यालय एवं पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय राजापाकर में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच राष्ट्रीय मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री प्रसाद के रूप में दी गई।
ये भी पढ़े…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ।
https://satyamgramnews.in/राष्ट्रीय-मतदाता-दिवस-पर/01/2025/25/20/02/11/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली