विधायक ने यज्ञ के समापन पर यज्ञ स्थल पर लगाया पेड़, बोले यज्ञ से मन की शुद्धि तो पेड़ लगाने से वातावरण की शुद्धि।

सत्यम ग्राम न्यूज़,पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र के भेरौखडा पंचायत अंतर्गत भेरौखडा गांव के ब्रह्मस्थान पूर्वी टोला में रविवार से जय सीताराम सीताराम सीताराम जय सीताराम महामंत्र धुन के साथ अष्टयाम यज्ञ शुरु हुआ था जिसका आज समापन हुआ।मंच का अध्यक्षता पवन कुमार पंकज पुर्व पैक्स अध्यक्ष तथा संचालन अमरनाथ प्रसाद ने किया।

समाज के कुछ युवा ई. अनिल कुमार, अरविंद कुमार चौधरी, संतोष कुमार , नितेश कुमार और अमोद कुमार उर्फ भोला (उप मुखिया भेरौखडा) के द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया गया। ये सभी लोग संदेश देना चाहते हैं कि भक्ति के साथ साथ वातावरण शुद्धि में पौधा लगाया जाना चाहिए।

ये सभी लोग मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक पातेपुर लखेन्द कुमार रौशन जी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया तथा साथ में एक पेड़ दिया गया।

विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार कुशवाहा,बीस सूत्री अध्यक्ष पातेपुर जी को सम्मानित हुए समाज के अन्य लोगों को पौधा वितरण किए।आयोजित अष्टयाम यज्ञ में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

आज़ यज्ञ समापन के पश्चात रात्रि में प्रसिद्ध व्यास राम सागर जी के द्वारा राम विवाह संकीर्तन का आयोजन है। यज्ञ में समाजिक-राजनैतिक संगठन के बड़ी लोगों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

यज्ञ में अमोद कुमार उर्फ भोला जी उप मुखिया भेरौखडा, महेश भगत, डॉ प्रभु नारायण सिंह, किशोरी भगत पैक्स अध्यक्ष, भोला चौधरी, नितेश कुमार,डा जीवेश कुमार, शंकर भगत और समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भी पढ़े…

वैशाली में 15 लाख की विदेशी शराब और बीयर जब्तः कंटेंनर मालिक के खिलाफ एफ आई आर हुआ दर्ज।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-15-लाख-की-विदेशी-श/05/2025/25/22/53/32/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief