
हाजीपुर (वैशाली)सत्यम ग्राम न्यूज़ : बिहार के वैशाली जिले में प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वाले सरकारी कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त रुख अपना रहा है। इसी क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) वैशाली, रविन्द्र कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकदरिया के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस (स्पष्टीकरण) जारी किया है।
जारी किए गए आधिकारिक पत्र (ज्ञापांक 1457, दिनांक 10.07.2026) के अनुसार, प्रधानाध्यापक द्वारा ‘मशाल 2024 विद्यालय खेल प्रतियोगिता’ से संबंधित डी०सी० विपत्र बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है।
DEO ने अपने पत्र में सख्त लहजे में कहा है कि प्रधानाध्यापक का यह कृत्य स्पष्ट करता है कि वरीय पदाधिकारियों के आदेशों को अनसुना करना उनकी आदत में शामिल है और यह उनकी स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है।
24 घंटे में देना होगा जवाब, अन्यथा रुकेगा वेतन
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के अंदर स्पष्ट करें कि किन कारणों से अब तक डी०सी० विपत्र प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया। पत्र में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित कर दिया जाएगा।
#VaishaliNews #BiharEducationDepartment #DEOVaishali #SchoolSports2024 #ShowCauseNotice #BiharNews #HajipurNews #EducationSystem
ये भी पढ़े…
वैशाली में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की तैयारियां तेज, विज्ञान शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-32वीं-राष्ट्रीय/07/2026/10/16/27/54/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief