
वैशाली /राजापाकर:राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसके तहत वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन, शिक्षक अभिभावक संगोष्टी एवं मतदाता जागरूकता अभियान एवं कक्षा बार पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राम शरीख प्रसाद सिंह ने किया एवं संचालन वरीय शिक्षक केशव नारायण नारायण ने किया. कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन मुखिया संघ जिला अध्यक्ष मंजे लाल राय, तपसी प्रसाद सिंह, मुकेश पटेल, प्राचार्य विजय कुमार मंडल, वैज्ञानिक जनार्दन प्रसाद ने किया. मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों के महिला पुरुष अभिभावक भी उपस्थित हुए .वर्ग 9 से 12वीं तक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य एवं गायन भी प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रचार्य विजय कुमार मंडल ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया. तथा कहा कि जिनके माता-पिता बाहर प्रदेश में रहते हैं उन्हें भी इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए अपने घर जरूर बुलाएं. मौके पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं में विजय कुमार, केशव नारायण राय, पुष्पा कुमारी, रविंद्र कुमार रवि ,कुमारी पल्लवी, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, अमरेश कुमार, कामिनी कुमारी, शबनम खानम, प्रवीण कुमार, रोहित रंजन ,पिंकी कुमारी, विनोद कुमार, मीना कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा शामिल है.