जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सोनपुर पहुँच कर रेल ग्राम में बनाएं गए सोनपुर डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

लोकसभा चुनाव 2024

सोनपुर। लोक सभा आम चुनाव के निमित्त मतदान कर्मियों के पार्टी मिलान और इवीएम डिस्पैच की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए । इस बात का खास ख्याल रखें कि कर्मियों को किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं हो। उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अमन समीर ने मंगलवार को डिस्पैच केंद्रों पर तैयारी का मुआयना करते हुए कहीं।उन्होंने सोनपुर पहुँच कर सोनपुर मेला स्थित रेल ग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां उन्होंने अनकमीशंड इवीएम के भंडारण, कमिशनिंग की जगह, डिस्पैच काउंटर का स्थान, वाहन लगाने की जगह, ट्रैफिक व्यवस्था, लॉ ऐंड ऑर्डर नियंत्रण, सुरक्षा बल के ठहराव आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सोनपुर रेल डिविजन के डीसीएम अमृतेश कुमार, डीइएन मुख्यालय रवीन्द्र कुमार राज, एडीएमई आशीष कुमार, एईएन लैंड हरगोविंद राय से वार्ता की।
डीएम समीर ने कहा कि कर्मियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या होनी चाहिए। पार्टी मिलान, इवीएम प्राप्ति और वाहन की उपलब्धता की अचूक व्यवस्था रहनी चाहिए।निरीक्षण में उपस्थित एसपी डॉ० गौरव मंगला ने सुरक्षा और ट्रैफिक के दृष्टिकोण से संबंधित अधिकारियों को विस्तार से निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में डीडीसी श्रीमती प्रियंका रानी, नगर आयुक्त सुमित कुमार, सोनपुर एसडीएम कुमार निशांत विवेक, , निदेशक डीआरडीए कैयूम अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, कोषागार पदाधिकारी कुमार विजय प्रताप सिंह, एसडीओ भवन निर्माण श्रीराम पासवान, एसडीपीओ सोनपुर नवल किशोर, डीसीएलआर सोनपुर रश्मि कुमारी, बीडीओ ओरमा मोदी , सीओ आदिति श्रुति, थानाध्यक्ष राजनंदन,हरिहरनाथ थानाध्यक्ष सवर्ण प्रिया आदि शामिल थे।

SANJEET KUMAR
Author: SANJEET KUMAR

संवाददाता,सोनपुर