साइकल ट्यूब सॉल्यूशन का सेवन कर बर्बाद हो रहे बच्चे और युवा।

बिहार में शराबबंदी के बाद जहां एक ओर इस कानून की प्रशंसा हुई वहीं दूसरी ओर कई घर शराब की लत में पहले से और बर्बाद हो गए। इसकी साफ वजह है ब्लैक से शराब का महंगे दामों पर उपलब्ध कराना। लेकिन बर्बादी की दास्तान केवल शराब के नशे तक ही सीमित न रहकर बिहार में यह साइकिल ट्यूब सॉल्यूशन लिक्विड तक जा पहुंचा। शराब के महंगे दामों की वजह से युवाओं के सेवन का नकल कर जब छोटे बच्चों को शराब उपलब्ध नहीं हो पाया तो उन्होंने नई तरकीब निकाली ₹10 के साइकिल ट्यूब सॉल्यूशन लिक्विड का। पॉलिथीन में ट्यूब सॉल्यूशन लिक्विड को डालकर जो कि अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ होता है छोटे बच्चे इसे सूंघते हैं और फिर जब यह परवान चढ़ता है तो इसका नशा शराब से भी कई गुना ज्यादा हो जाता है। यानि जो शराब कम से कम ढाई सौ में उपलब्ध हो पाता है उससे कई गुना कम दामों में बच्चे लिक्विड खरीद कर उसका सेवन कर नशे की दुनिया में खो चुके हैं। हालांकि अब उस लिक्विड सॉल्यूशन पर बैन लग चुका है, फिर भी ब्लैक से ऐसे सामान उपलब्ध हो रहे हैं।

वैशाली जिलान्तर्गत विगत 24 घंटे में वैशाली पुलिस द्वारा निम्न कूर्की की हुई कार्रवाई |

GOVIND KUMAR
Author: GOVIND KUMAR

संवाददाता