राजापाकर कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी बने भागलपुर लोकसभा चुनाव के पर्यवेक्षक|

वैशाली / राजापाकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भागलपुर लोकसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।ज्ञात हो की आगामी लोकसभा चुनाव  2024 के मध्य नजर बिहार प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा विधायक प्रतिमा कुमारी को भागलपुर लोकसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. तथा निर्देशित किया गया है कि लोकसभा प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर लोकसभा के चुनाव तिथि तक अपने प्रभार वाले क्षेत्र में प्रचार प्रचार करना सुनिश्चित करेंगे।हर्ष व्यक्त करने वाले महागठबंधन कार्यकर्ताओं में विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, तपसी प्रसाद सिंह, लक्ष्मण यादव, आमोद यादव, कैलाश राय, सुबोध पटेल, मोहम्मद कमरे आलम ,अजय यादव, राहुल कुशवाहा, अशोक सिंह, राजीव राय सहित अनेक लोग शामिल हैं।