निजी कोचिंग सेंटर के विधार्थी ने मतदाता..

वैशाली / राजापाकर : जाफरपट्टी पंचायत अंतर्गत एसपीसी कोचिंग सेंटर रामपुर ब्रह्मदास के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कोचिंग संचालक सुनील पटेल की अध्यक्षता में संस्थान के छात्र- छात्राओं ने सभी लोगों को अपना-अपना मत का प्रयोग करने के लिए टोला- मुहल्लों में घुम- घुमकर गगनभेदी नारे के साथ लोगों का हौसला अफजाई किया। शिक्षक सुनील पटेल ने कहा कि मतदान के बल पर ही हम अपनी पसंद की सरकार बना सकेंगे। मौके पर सिमरण कुमारी, निशा कुमारी, अमन कुमार, रोशनी कुमारी, नेहा कुमारी, शिल्पा कुमारी, अमिता कुमारी, बबली कुमारी, किशन कुमार, आदित्य कुमार, शालु कुमारी, रवि कुमार, कृति कुमारी, प्रियंका कुमारी, अभिजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 407