पड़ोस पर लगा अपरहण करने का आरोप ।

वैशाली/राजापाकर : थाना में रविवार को एक 14 वर्षीय लड़की के अपहरण कर लिए जाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना थाना क्षेत्र के हरपुर मुकुंद गांव की है। इस संबंध में अपहृता के पिता संजीत कुमार साह ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि उसकी 14 वर्षीया लड़की विभा कुमारी बीते 8 अप्रैल की प्रातः 7:00 बजे कोचिंग जाने के लिए घर से निकली जो आज तक वापस नहीं आई। काफी खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिली। बीते 11 अप्रैल की शाम में अन्य स्रोतों से पता चला कि पड़ोस के ही शंकर साह का पुत्र विक्की कुमार एवं दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ मेरी पुत्री का अपहरण अनैतिक कार्य करने के लिए किया है।आशंका यह अभी जताया हैं कि उसकी हत्या भी किया जा सकता है।इस संबंध में विक्की कुमार एवं तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 450