छठ व्रती ने अस्ताचलगामी सूरज को अर्घ्य देकर…


वैशाली /राजापाकर: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन व्रती ने डूबते सूरज को अर्घ्य देकर तीसरे दिन का अनुष्ठान पूरा किया। अर्घ्य देने के लिए प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढा बनाकर अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया है। छठ पर्व को लेकर बीते दो दिनों से चहल-पहल बना है। चारों ओर छठ मैया की प्रचलित गीत से क्षेत्र गूंजाय मान है। राजा पाकर बाजार स्थित बड़ी दुर्गा माता परिसर में बाजार के लोगों ने गढ़ा नुमा पोखर बनाया जिसमें छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया।वहीं सोमवार को उगते सूरज को अर्घ देकर चार दिवसीय महापर्व का समापन करेंगी तथा 36 घंटे का उपवास तोड़ेगी।मालूम हो कि शुक्रवार को नहाए खाए के साथ चैती छठ की शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया गया। वहीं रविवार को तीसरे दिन डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया है।