प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में डॉक्टर भीमराव की 133वीं जयंती..

वैशाली/राजापाकर: प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत् उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में अंबेडकर की 133 वी जयंती मनाई गई। विद्यालय के शिक्षकों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं उनके महान कार्यों का अभिवादन किया ।विद्यालय के शिक्षकों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से संबंधित अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने कहा कि वे अर्थशास्त्री कानूनविद और राजनेता थे ।उन्होंने सिर्फ सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने महिलाओं के बराबरी का अधिकार मौलिक दायित्व की भी बात की। वहीं अन्य शिक्षकों ने अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी और उनके पद चिन्हों पर चलने का अनुरोध किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार शिक्षकों में बिंदेश्वर प्रसाद सिंह केशव नारायण राय अमरेश कुमार प्रवीण कुमार रविंद्र कुमार रवि समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे। डॉ भीमराव की जयंती प्रखंड क्षेत्र के सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों में आयोजित की गई है।