17 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे अष्टयाम यज्ञ….
वैशाली / राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के लगूराव गिरी टोला स्थित शिव काली मंदिर परिसर में आगामी 17 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे अष्टयाम यज्ञ आयोजन को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकलेगी। यज्ञ के अध्यक्ष जिम्मेदार गिरी ने बताया है कि अष्टयाम यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। जिसके लिए मंगलवार की प्रातः 251 कुमारी कन्याएं कलश यात्रा में भाग लेंगी। कर्ण पुरा हाई स्कूल परिसर से गंगाजल भरी कर बिलंदपुर लगूराव राजपूतान टोला होते हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंचेगी। जहां पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बाद गंगा से जल भरी कलश को यज्ञ स्थल के चारों ओर रखा जाएगा। अष्टयाम यज्ञ को लेकर पूरा गांव भक्तिमय हो उठा है।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 326