
मतदाता जागरूकता रैली 2024 #loksabha
पावन भूमि के राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी गांव में स्वीप दिवस पर प्रतिनियुक्ति किए गए नोडल अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि जो भी मतदाता हैं वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है ।आपका एक-एक वोट निर्णायक साबित होगा। वैसे मतदाता जो बाहर रहते हैं उन्हें घर बुलायें और अपने मत का प्रयोग करें। वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर अपना वोट डालें। सभी अपनी मनपसंद की सरकार का चुनाव करें। बिना किसी के बहकावे में आएं और अपना मत डालें। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण पुरुष व महिलाएं शामिल हुईं।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 233