पातेपुर राम जानकी मठ के नव निर्मित मंदिर मे रामलाल का हुआ आगमन।

पातेपुर श्री राम जानकी मठ के परिसर में नव निर्मित मंदिर में भगवान श्री राम लला परिवार के साथ मंदिर के गर्भ गृह में किए प्रवेश। वैदिक मंगलाचरण साथ संत महंत एवम पंडितों ने राम लला को नूतन मंडप में प्रवेश कराया। इस अवसर पर अयोध्या, गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश के संतो ने वैदिक एवम पौराणिक परंपरा का पालन कर , हनुमान सहित श्री विग्रह सरकार को मंगलाचरण के साथ मंडप में प्रतिस्थापित किया।
गौरतलब हो कि रविवार को शुरू हुए चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे भगवान राम लला को मंडप प्रवेश कराई गई। आधुनिक सुख सुविधा से परिपूर्ण भव्य नूतन मंदिर में राम लला हुए विराज मान।

इससे पूर्व कुलपुरोहित आचार्य देवेंद्र झा के नेतृत्व में पातेपुर युवराज महंत बाबा विश्व को महाविद्यालयों के छात्रों ने मंडप पूजन, वेदी पूजन, स्तंभ पूजन, सर्वतोभद्र पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तुपुरुष पूजन कराई। जिसके के पश्चात भगवान राम लला को नूतन मंदिर में करीब ढाई बजे दिन में प्रवेश कराया गया। बड़े महंत श्रीकांत शरण दास जी के अगुआई में अयोध्या, गुजरात, दरभंगा, बेगूसराय, राजगीर एवम अन्य स्थानों आए साधु संतो ने राम लला को पूरे परिवार के साथ

की जयकारों, वैदिक, पौराणिक, मंत्रोचारण के साथ गर्भ गृह में प्रवेश कराई। इस अवसर पर गुजरात के द्वारिका से आए स्वामी केशवानंद जी महराज, अयोध्या हनुमान गढ़ी महंत बाबा बलराम दास,अयोध्या दशरथ गढ़ी के महंत बाबा बृजमोहन दास, दरभंगा से आए रामशंकर दास, राजगीर से आए महंत स्वामी विवेकमुनि महराज, प्रेमदास ब्रह्मचारी (बेगूसराय), राघवेंद्र दास, डॉक्टर पवन मिश्र, सेवा निवृत शिक्षक उमेश कुमार, डॉक्टर राजेंद्र झा, प्रोफेसर धनंजय कुमार झा,प्रोफेसर भग्नु झा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सह प्रमुख प्रतिनिधि गणेश राय, डॉक्टर श्याम सुंदर सिंह, निवर्तमान मुखिया मनोज सिंह, मुख्य पार्षद सनोज पासवान,कुंदन शर्मा, बजरंग दल से राजू सिंह, मो अब्दुल अहद उर्फ छोटू,उमेश कुमार,दिलीप सिंह कैप्टन प्रवीण कुमार,समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे

NAGENDRA RAY
Author: NAGENDRA RAY