नये जन वितरण प्रणाली दुकान से खाद्दान वितरण हुआ प्रारंभ

नये जनवितरण दुकान से खाद्दान वितरण प्रारंभ



प्रखंड क्षेत्र के रामपुर ब्रह्मदास गांव स्थित जन वितरण दुकान के तहत नये पि डि एस दुकान की बिक्रेता आभा कुमारी द्वारा सोमवार को परना के दिन विधिवत पूजा अर्चना कर अनाज के मुफ्त वितरण की शुरुआत की गई। जहां आस पास के दर्जनों लोगो ने अपना अपना सरकार द्वारा मुफ्त मे उपलब्ध कराई जा रही अनाज का अंगूठे का निशान देकर प्राप्त किया।
चूंकी नये पी डी एस दुकान का लाइसेंस सरकार द्वारा निर्गत किया गया था और काफी दिनों से लोगो को इन्तजार था कि कब से अनाज का वितरण होगा
विक्रेता आभा कुमारी ने बतलाया कि हर माह समय पर सरकार द्वारा क्रियान्वित योजना जनता तक पहुंचे ये ही मेरी प्राथमिकता है। साथ ही मैं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी की भी बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होने अप्रैल से ही आवन्टन देकर लोगों को सुविधा पहुचाने मे सहयोग किया है। विक्रेता महोदया ने बतलाया कि ये पहला आवन्ट‌न था जिसने कार्ड के अनुरूप अनाज आवन्टन नही हुआ था जिससे काफी कम अनाज मिला है ।अगले महीने से उम्मीद है कि पुरा आवन्टन प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी जिससे आप पास के लोगो को अनाज उठाव मे कोई परेशानी न हो।
मौके पर ग्रामीण ओमप्रकाश सिंह हरेन्द्र सिंह प्रसिद्ध सिंह सुरेश सिंह प्रकाश कुमार सुनिल कुमार परमानन्द सिंह वसन्त साह, उपेन्द्र सिंह रामदयाल साह शाहिल अनिकेत नागदेव सिंह लक्ष्मन सिंह राकेश वरुन कुमार लालू योगेन्द्र सिंह दिलीप सिंह विशेश्वर सिंह विक्की शिक्षक अनिल कुमार के अलावा दर्जनो महिलाएं उपस्थित रहे।