प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में चला मतदाता जागरूकता अभियान


वैशाली /राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सब प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान की सभी आवश्यक जानकारी मतदाताओं को विधिवत दी जा रही है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं ब्रांड एंबेसडर सेवानिवृत्ति कप्तान महेंद्र राय एवं प्रखंड सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने निर्देशित सेक्टर क्षेत्र में जाकर आम लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर रहे हैं।मतदाताओं के घर-घर जाकर निर्धारित चुनाव की तिथि को अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर भय मुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही परिवार के अन्य सदस्य जो बाहर दूसरे राज्य में रहते हैं उन्हें भी बुलाकर लोकतंत्र के महापर्व में आकर मतदान करने की अपील किया गया। साथ ही शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में भी सभी लोगों को बताया गया तथा निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई। वहीं मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध की भी बात बताई गई। सभी लोगों को खास कर जो नए मतदाता बने हैं उनका मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए “मेरा पहला वोट देश के लिए” अभियान चलाया जा रहा है ताकि नए मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित कराया जा सके ।जागरूकता अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड कर्मी शामिल हुए।