लू चलने से घर में दुबके लोग, सड़क व बजार पड़ा वीरान|

वैशाली / चेहरा कला : प्रखंड क्षेत्र में लगभग चार दिनों से तेज पछुआ हवा के साथ अधिक गर्मी होने के वजह से लोग अब सुबह १० बजे के बाद सड़क पर अब नामात्र के दिखाई दे रहे है आप ऊपर इमेज में देख सकते है की कैसे सड़क पर दूर दूर तक वाहन या राहगीर दिखाई तक नही दे रहे है , शिक्षा विभाग बच्चो की गर्मी की छुट्टी दे रखा है लेकिन स्दकुल में दक्ष क्लास चालू रखा गया है शिक्षा विभाग के आदेश पर स्कुल ८ बजे से १० बजे तक कक्षा संचालित होता है| १० बजे के बाद बच्चो की छुट्टी मिलता है उसके बाद घर पहुचने में १०.30 से ११.30 बजे तक हो जाता है उस समय गर्मी तेज हो जाता है | अभिभावक का कहना है की शिक्षा विभाग दक्ष क्लास संचालित करने का समय में परिवर्तन करे ताकि बच्चे गर्मी से विमार होने से बच सके अगर शिक्षा विभाग का आदेश जरी रहा और समय में परिवर्तन नही हुआ तो बच्चो की विमार होने की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता है अभिभावक की मांग है की शिक्षा विभाग समय में परिवर्तन कर सुबह से 7 से ९ बजे तक कक्षा से संचालित करे जिससे बच्चे को घर आने में लू नही लग सके और ससमय अपने घर पहुँच जाये |

क्या है वह बजह जो शिक्षा विभाग दक्ष क्लास स्कुल में करा रही है संचालित !

शिक्षा विभाग कहना है की वैसे विधार्थी जो पठन पठान में कमजोर है वैसे विधार्थियों के लिए दक्ष क्लास संचालित किये जा रहे है | ताकि विधार्थी को इसका लाभ हो सके हालाँकि स्वयसेवी संसथान कहना है की इससे विशेष फ़ायदा नही मिल रहा है बहुत स्कुल में बच्चे को बुला कर खानापूर्ति किया जाता है पठाई नही किया जाता है केवल फोटोग्राफी किया जाता है |

https://youtube.com/shorts/4dDHqvA8s0s?si=hB9E9gta6e2zaUc3
AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief