
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को पड़ा महंगा ,पुलिस ने किया गिरफ्तार..
वैशाली /लालगंज : थाना क्षेत्र के एक युवक को सोशल मिडिया प्लेट फार्म पर हथियार का प्रदर्शन करना महंगा पर गया है, वैशाली जिला आरक्षी अधिक्षक के कार्यालय से जरी विज्ञप्ति के अनुसार बता या गया की सोशल मीडिया पर एक फोटो/वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें लालगंज थानान्तर्गत जलालपुर गाँव का एक युवक के द्वारा हथियार के साथ समाज के लोगों को भयभीत करने, डर एवं दहशत पैदा करने के उद्येश्य से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। इस संबंध में स्थानीय थाना को सत्यापन हेतु सूचित किया गया। तत्पश्चात् स्थानीय थाना के द्वारा उक्त फोटो/वीडियों के सत्यापन हेतु उक्त युवक के घर पहुँचा गया तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये युवक जो -लालगंज थाना क्षेत्र के प्रकाश शुक्ला के पुत्र मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना की तलाशी ली गई तो उसके पास से 01 VIVO कंपनी के मोबाईल फोन बरामद हुआ जिसे चेक करने पर उसके मोबाईल में हथियार के साथ सूट किया गया फोटो/वीडियों प्राप्त हुआ।इस संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि अपने साथी के साथ कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर समाज के लोगों को भयभीत करने, डर एवं दहशत पैदा करने के उद्येश्य से उक्त फोटो एवं वीडियो अपलोड किया गया था। इस संदर्भ में लालगंज थाना कांड सं0-96/24, दिनांक-20.04.2024, धारा-25(9) Arms Act & 67 IT ACT दर्ज कर गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है तथा इसमें संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief