लोकसभा चुनाव २०२४

मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुए आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका व् अन्य कर्मी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी…
वैशाली /राजापाकर : रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत, ग्राम कचहरी में प्रखंड कर्मियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया।रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के ग्राम कचहरी परिसर में पंचायत के सभी पंचों के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर खासकर महिलाओं को मतदान के दिन अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।वही बेरई पंचायत में मुखिया कुणाल कुमार एवं पंचायत के सभी पंचायत कर्मी, विकास मित्र, सेविका, सहायिका द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें नारा दिया गया कि वोट देकर कर्तव्य निभाएं लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। मतदाता जागरूकता अभियान पंचायत के विभिन्न वार्ड का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। मौके पर लोगों को बताया गया कि यह लोकतंत्र का महापर्व है .जो 5 साल में एक बार आता है इसमें सभी मतदाता महिला पुरुष आवश्य शामिल हो।मौके पर बेरई पंचायत मुखिया कुणाल कुमार, सरसई पंचायत के सरपंच रीमा कुमारी ,मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार, विकास मित्र राजू कुमार ,सरोज कुमार सहित अनेक लोक शामिल हुए।