३ वर्ष का बच्चा खोया पाया..

अपने पिता के गोद में साथ में ३ वर्ष का मासूम बच्चा |
राजापाकर की पुलिस ने 3 वर्ष के खोए हुए बच्चे को उसके परिजन को सौपा
वैशाली /राजापाकर : रविवार की प्रातः 8:00 बजे राजापाकर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 3 साल का एक बच्चा अपने माता-पिता से गुम होकर राजा पाकर बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान के समीप हो रहा है। इसकी सूचना मिलते ही राजापाकर थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल पर पहुंचकर उस बच्चा को अपने साथ थाना लाया। तत्पश्चात बच्चों की फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया जिससे उसे बच्चों की पहचान हो सकी और महज चार घंटे के भीतर परेशान माता-पिता को बुलाकर उनके बच्चे को सकुशल सौंप दिया गया।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 265