अगलगी की घटना २०२४

बिजली की पोल से गिरी चिंगारी तीन घर जलकर हुआ राख
वैशाली /राजापाकर : थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में देर संध्या बिजली के पोल से निकली चिंगारी ने कई घरों को अपने चपेट में ले लिया जिससे कई घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है।
सूचना पाकर राजापाकर थाना से दमकल पहुंचकर आग पर काबू पाया। मिली सूचना के अनुसार भलुई पंचायत के अल्लीपुर वार्ड नं बारह मे बिजली के पोल से निकली चिंगारी से मोहम्मद नईम समेत कई लोगों का घर जलकर राख हो गया है। समाचार संकलन तक जानमाल की नुकसान का कोई मामला प्रकाश में नही आया था |
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 131