65 वर्षीय व्योबृद्ध ने पुलिस अधीक्षक वैशाली से लगाई न्याय गुहार।

वैशाली /हाजीपुर : चेहरा कलां प्रखंड के कटहरा थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय व्योबृद्ध रामनन्दन सहनी ने पुलिस अधीक्षक वैशाली से न्याय की गुहार लगाई है । गौरतलब हो की कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर ग्राम मे कुछ दिन पहले हरा ताड़ के पेड़ चोरी छुपे काट लेने का मामला प्रकाश मे आया था उस सन्दर्भ मे दो आवेदन कटहरा थाना मे अलग अलग दिया गया था एक आवेदन चेहराकलां विधुत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विवेक कुमार के द्वारा दिया गया था उस आवेदन मे यह आरोप लगया गया था की कच्चा हरा ताड़ के पेड़ काटने के क्रम मे ११ kv बिजली के वायर पर गिर गया था जिससे एलटी तार टूट गया था साथ हीं साथ दो पोल भी टूट गया था ऐसा जिक्र करते हुए शाहपुर ग्राम निवासी अबध किशोर सहनी पर आरोप लगाते हुए बिजली विभाग क़ो हुई आर्थिक क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी करवाई की मांग किया गया था | कटहरा थाना अध्यक्ष ने तुरंत संज्ञान लेते एफआईआर दर्ज कर लिया गया था|

लेकिन उसी मामला मे शाहपुर निवासी रामानंद साहनी ने अपने आवेदन में निजी जमीन से अबध किशोर सहनी, जितेंद्र साहनी, कृष्णा साहनी गोलू कुमार, कृष्णा देवी, निशा कुमारी, शभा कुमारी सभी ग्राम शाहपुर खुर्द निवासी पर हरा कच्चा ताड़ के पेड़ चोरी छुपे काटने संबंधित आवेदन दे थाना प्रशासन से प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी करवाई करने की मांग किए गया था लेकिन कटहरा थाना अध्यक्ष ने केस दर्ज नहीं किया गया उस संदर्भ मे पीड़ित रामनंदन सहनी एक आवेदन मे जिक्र करते हुए स्थानीय चौकीदार अरुण पासवान जो उसी थाना मे कार्यरत है उसने मेरे पुत्र संदीप सहनी क़ो मोबाइल से फोन कर धमकी दिया की तेरे पिता ने झूठा आवेदन थाना में दिया है उसे उठा लो नहीं तो तुम्हे और तुम्हारे परिवार क़ो अंजाम भुगतना पड़ेगा उस संदर्भ मे पीड़ित रामानंद साहनी ने महुआ पूलिस अनुमंडल पदाधिकारी क़ो आवेदन दे अरुण पासवान चौकीदार पर कानूनी करवाई करने की मांग किया गया था लेकिन न्याय मे देर होता देख पीड़ित ने पूलिस अधीक्षक वैशाली क़ो डाक के मध्यम से प्रार्थना पत्र भेज न्याय की गुहार लगाते हुए जिक्र किया है की कटहरा थाना अध्यक्ष, स्थानीय चौकीदार अरुण पासवान और शाहपुर खुर्द के अबध किशोर सहनी वगैरह पर जांचोप्रान्त कानूनी कारवाई करने की मांग की है।