पुलिस ने डुगडुगी बजाकर शराब कारोबारी के घर को किया सील

पुलिस ने डुगडुगी बजाकर शराब कारोबारी के घर को किया सील…

 वैशाली /राजापाकर :  राजापाकर थाना से महज 500 गज की दूरी पर फल फूल रहा शराब कारोबारी के घर को अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी गौरव कुमार एवं थाना अध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ उसके घर को सील कर दिया गया है। मालूम हो की शराब कारोबारी हिरण प्रताप सिंह देव राजापाकर दक्षिणी पंचायत के काली मंदिर स्थान का रहने वाला है। बीते 24अप्रैल को गुप्त सूचना पाकर राजापाकर की पुलिस ने उसके घर की तलाशी लिया था और उसके घर के एक कमरे में बने तहखाना में 18 कार्टून 155लीटर विदेशी शराब ऑफिसर चॉइस की फ्रूटी वरामद किया गया था। पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए डुगडुगी बजा कर उसके घर को सील कर दिया गया है।

बताते चले कि हिरण प्रताप सिंह शराब बेचने के जुर्म में पहले भी जेल जा चुका है। हालांकि जिस दिन उसके घर की तलाशी ली गई उस दिन हिरण प्रताप सिंह देव फरार हो गया तथा उसका बेटा हिमांशु सिंह गिरफ्तार हो गया तथा उसने शराब बेचने की बात को कबूल किया। इस मामले में इस मामले में अभी दो नामजद फरार चल रहे हैं जिसको पुलिस तलाश कर रही है। शनिवार को जब उसके घर को पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सील किया जा रहा था उसे वक्त अगल-बगल के दर्शनों लोग पहुंच चुके थे।

नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता यज्ञ परिसर पहुंचे|

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief