
वैशाली /हाजीपुर : हाजीपुर लोक सभा सुरक्षित सीट से राजद पार्टी के उम्मीदवार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम करेंगे नामांकन दाखिल हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड से राजद पार्टी के समर्थक अपनेवाहन से हजारों की संख्या भाग लेंगे।
शिव चंद्र राम अपने प्रस्तावक के साथ पहले हाजीपुर के समाहरणालय मे नामांकन दाखिल करेंगे उसके बाद भव्य नामांकन सभा का आयोजन हाजीपुर प्रखंड के भोला राय नवीन ज़ी उच्च विधालय सुभई के प्रांगण मे १ बजे सभा क़ो पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के प्रमुख सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश साहनी आदि दर्जनों इण्डिया गठबंधन के नेता के सभा क़ो सम्बोधित करेंगे।

भव्य नामांकन सभा मे महुआ अनुमंडल क्षेत्र के चेहराकलां प्रखंड से हर पंचायत से पांच से अधिक गाड़ी से समर्थित कार्यकर्ता भाग लेंगे और अपने चहेते नेता के भाषण क़ो सुनेंने क़ो ।
गौरतलब हो की चेहराकलां प्रखंड के बस्ती सरसिकन पंचायत के बखरी दुआ निवासी राजद नेता रविन्द्र साहनी अपने निजी वाहन से दर्जनों समर्थको के साथ पहुंचेंगे उनके साथ वीआईपी पार्टी के कार्यकर्त्ता भरत सहनी, जय कुमार सहनी, ममता साहनी, आदि दर्जनों समर्थक जायेंगे उक्त आशय की जानकारी राजद नेता रविंद्र सहनी ने दिया।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief