मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनुमंडल अधिकारी ने किया बैठक दिए आवश्यक निर्देश|

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

     लोक सभा चुनाव को ले  राजापाकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक करते पदाधिकारी व कर्मचारी

वैशाली /राजापाकर: प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को अनुमंडलाधिकारी महुआ की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों,प्रखंडकर्मियों की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया।मुख्य रूप से बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी,सभी बीएलओ, सेविका सहायिका, जीविका दीदी आदि उपस्थित हुईं ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महुआ की अनुमंडलाधिकारी चंन्द्रिमा अत्री एवं बीडीओ आनंद प्रकाश ने सभी लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। जिसमें सभी बीएलओ, सेविका सहायिका, विकास मित्र, जीविका दीदी सभी से घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे जो परिवार के लोग बाहर रहकर सरकारी गैर सरकारी कार्य करते हैं उन्हें भी एक दिन की छुट्टी लेकर घर आने के लिए प्रेरित किया करें।

वहीं  सभी प्रखंड कर्मी आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले  घर घर जाकर मतदान के लिए पर्ची लोगों को उपलब्ध कराएंगे। विदित हो कि जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वे काफी प्रयत्नशील है। जिनके सहयोग के लिए जिले के सभी प्रखंडों में अधिकारी पदाधिकारी प्रखंड कर्मी भी प्रचार जोर शोर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में लगे हैं और व्यापक स्तर पर रैली प्रभात फेरी घर-घर जाकर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

हाजीपुर सुरक्षित लोक सभा से राजद पार्टी के उम्मीदवार शिवचंद्र राम सोमवार क़ो दाखिल करेंगे अपना नामांकन

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief