रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ लोजपा रा.उम्मीदवार चिराग पासवान के साथ |
वैशाली /राजापाकर: लोजपा रामविलास के राज्य कार्यालय मे रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने आज अपने सैंकड़ों समर्थको सहित रालोजपा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में अति पिछड़ा समाज के लोगों के साथ लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के उपस्थिति में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में शामिल हुए। इनके अलावा डॉ इंद्रभूषण ठाकुर,नीरज कुमार,इंद्रजीत पासवान,डॉ शत्रुघन भगत,विमल ठाकुर,रमेश पासवान,रितिक राज,लक्ष्मण शर्मा, संजय पासवान,डॉ शैलेंद्र गुप्ता,बिंदेश्वर पासवान,भूषण ठाकुर,अमन कुमार प्रभाकर,राजबब्बर कुमार,सुनील कुमार सिंह,चंदन कुमार कुशवाहा सहित अनेको रालोजपा नेता शामिल हुए। इस अवसर पर लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता अशरफ अंसारी,अरविंद कुमार सिंह,संजय सिंह,दरोगा पासवान,कमलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे। बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के विजन से प्रभावित होकर लोजपा रामविलास को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief