आज हाजीपुर सु. लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करेंगे चिराग पासवान।

आज नामांकन दाखिल करेंगे चिराग पासवान।

वैशाली /हाजीपुर : हाजीपुर सु. लोकसभा क्षेत्र से लोजपा रामविलास पार्टी के उम्मीदवार चिराग पासवान आज हाजीपुर समाहरणालय पहुंच जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी यश पाल मीणा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

नामांकन मे शामिल हो सकते है NDA गठबंधन  के  पदाधिकारी व् हजारो  की  संख्या  में समर्थक व पार्टी के कार्यकर्त्ता|

हाजीपुर लोकसभा सु. निर्वाचन क्षेत्र के महुआ, राजापाकर, जनदाहा, महनार, राजापाकर, देसरी, सहदेई बुजुर्ग, लालगंज,चेहराकला, राघोपुर,हाजीपुर से NDA गठबंधन के हजारों की संख्या मे अपने निजी वाहन से पहुंच सकते है समर्थक एवं NDA गठबंधन के कार्यकर्त्ता.

नामांकन के मध्य नजर वैशाली जिला प्रशासन ने कसी कमर|

हाजीपुर लोक सभा सु. सीट से नामांकन कारणे बाले उम्मीदवार क़ो किसी भी प्रकार के कठिनाई न हो इसके लिए समाहरनालय आने वाले सभी सड़क पर पुलिस की तैनाती है समरनालाय मे प्रवेश से पहले सुरक्षा लेयर मे बाँटा गया ताकि उम्मीदवार के समर्थक समहर्नाली मे परिसर मे अवांछित भीड़ न हो इसके लिए विशेष नजर जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है जगह जगह सीसीटीवी लगा दिया गया है।

चिराग पासवान नामांकन के बाद नामांकन जनसभा मे होंगे शामिल

लोजपा रामविलास पार्टी व NDA गठबंधन के स्समर्थत उम्मीदवार स्व. रामविलास पासवान भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे बुलंद करने बाले चिराग पासवान भव्य नामांकन समारोह हाजीपुर जिला मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित संस्कृत महाविद्यालय में होगी. इस जनसभा में एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. चिराग के नामांकन में शामिल होने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित बिहार NDA के तमाम बड़े नेता हाजीपुर पहुंचेंगे। वही चिराग के चाचा  हाजीपुर से वर्तमान सांसद पशुपति  कुमार पारस  जनसभा मे पहुंचेंगे या नहीं सस्पेंस बना हुआ है।

छौराही महायज्ञ मे पहुँचे पातेपुर के भाजपा विधायक लखिन्द्र पासवान , यज्ञ कमिटी ने किया भव्य स्वागत।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief