VAISHALI राजापाकर: महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बच्चन शर्मा उर्फ बेचन राय की 107वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईउच्च विद्यालय राजापाकर के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक राम सरीख प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं शिक्षक केशव नारायण राय के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उनकी प्रतिमा जो उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में स्थापित है पर पुष्पमाला अर्पित कर उपस्थित लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि वे तत्कालीन गोरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे वहीं महुआ के प्रथम प्रखंड प्रमुख के पद की भी शोभा बढ़ाया था। भारत की आजादी में इनकी अहम् भूमिका रही है। साइमन कमीशन के विरोध से शुरू हुआ इनका स्वतंत्रता आंदोलन कई पड़ाव को पार करते हुए नेपाल के हनुमान जेल से जेपी को बाहर निकालने में उनकी महत्वपूर्ण रही थी। वे आजाद दस्ता के सेनानी थे। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में भी इन्होंने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया।
उच्च विद्यालय राजापाकर की स्थापना में भी इनका अविस्मरणीय योगदान था। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके पुत्र बसंत कुमार एवं सुमन कुमार पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद सिंह उर्फ राम ईश्वर राय तपसी प्रसाद सिंह नगीना राय चंदू राय प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार राजेश कुमार अनिल कुमार अमरेश कुमार बिंदेश्वर प्रसाद सिंह रवीन्द्र कुमार रवि सतीश कुमार राजीव कुमार आदि शामिल हैं।
आज हाजीपुर सु. लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करेंगे चिराग पासवान।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief