गुप्त सूचना के आधार पर राजापाकर थाना की पुलिस ने 11.34 लीटर विदेशी शराब किया जप्त|

वैशाली/राजापाकर : थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 11.34 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापाकर थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत अंतर्गत पश्चिम टोला निवासी रोशन सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार उर्फ मुसबा के घर के छत पर छुपा कर रखें विदेशी शराब ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की 180 एम एल की फ्रूटी एक कार्टून जिसमें 48 पीस तथा गोइठा के नीचे छुपा कर रखा 15 पीस कुल 63 पीस जिसकी मात्रा 11.34 लीटर है विदेशी शराब जप्त किया गया है।जिस पर सेल इन उत्तर प्रदेश लिखा है।घटना बीते बुधवार की है। इस संबंध में परि पु.अ. नि आरती कुमारी के द्वारा गुड्डू कुमार उर्फ मुसबा पर शराब अधिनियम की धारा 30(ए)के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर उसके गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की जा रही है।

महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बच्चन शर्मा उर्फ बेचन राय की 107वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी अर्पित की गई श्रद्धांजलि|

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief